इक्वाडोर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन में 8 लोगों की मौत, अन्य कई घायल

मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के मद्देनजर बचाव दलों तथा स्थानीय लोगों ने सोमवार को खोज अभियान चलाया

इक्वाडोर : मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के मद्देनजर बचाव दलों तथा स्थानीय लोगों ने सोमवार को खोज अभियान चलाया। इक्वाडोर के अनेक हिस्सों में बीते सप्ताहांत हुई भारी बारिश से काफी तबाही हुई लेकिन बानोस के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जहां रविवार को एक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया और बाढ़ में कुछ मकान तथा वाहन बह गए।

इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन कार्यालय ने प्रेस जानकारी देते हुए बताया कि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 11 लापता हैं तथा 22 लोग घायल हुए हैं। रविवार को मारे गए लोगों की संख्या छह बताई गई थी और सोमवार को अधिकारियों ने दो और लोगों के शव मिलने की पुष्टि की। राजधानी क्विटो से करीब 135 किलोमीटर दूर बानोस अमेजन के जंगल के बीच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मशीनों के इस्तेमाल के साथ-साथ बचाव दलों और कुछ स्थानीय लोगों ने हाथ से भी मलबे को हटाया।

- विज्ञापन -

Latest News