Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और अमेरिका के बीच सीधी उड़ानों में वृद्धि

November 10, 2023

चीन और अमेरिका के बीच सीधी उड़ानों में वृद्धि

चीनी नागरिक उड्डयन ब्यूरो ने बताया है कि चीन और अमेरिका के बीच नियमित सीधी यात्री उड़ानों की संख्या 9 नवंबर से धीरे-धीरे बढ़ रही है। 2023-2024 शीतकालीन और वसंत उड़ान सीजन के अंत तक, साप्ताहिक उड़ानों की संख्या अपेक्षित है मौजूदा 48 से बढ़कर 70 हो जाएगी। दोनों एयरलाइंस प्रति सप्ताह 35 उड़ानें संचालित करेंगी।

एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सर्दन एयरलाइंस, हाइनान एयरलाइंस और सछ्वान एयरलाइंस सहित कई चीनी एयरलाइंस ने विभिन्न मार्गों पर उड़ानें बढ़ा दी हैं। 

इसके अलावा, यूनाइटेड एयरलाइंस ने नवंबर 2023 से सैन फ्रांसिस्को-पेइचिंग-सैन फ्रांसिस्को मार्ग पर चार साप्ताहिक उड़ानें जोड़ने की योजना बनाई है। अमेरिकन एयरलाइंस का जनवरी 2024 में डलास-शांगहाई-डलास मार्ग पर तीन साप्ताहिक उड़ानें जोड़ने का भी इरादा है।

जैसे-जैसे चीन और अमेरिका के बीच उड़ानों की संख्या में वृद्धि जारी है, इस वर्ष सीधी उड़ान टिकटों की कीमतें कम हो रही हैं। पेइचिंग से सैन फ्रांसिस्को तक सीधी हवाई टिकट की कीमत साल की शुरुआत में 15,000 युआन से घटकर गर्मियों के दौरान 9,000 युआन हो गई, जो सितंबर में और भी कम होकर लगभग 8,000 युआन हो गई। फिलहाल, नवंबर में टिकट की कीमत गिरकर 6,500 युआन हो गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें