Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी का CCTV फुटेज जारी कर की लोगों से ये अपील

October 27, 2025

इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी का CCTV फुटेज जारी कर की लोगों से ये अपील

इंटरनेशनल डेस्क: इंग्लैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 20 साल की भारतीय मूल की एक युवती के साथ बलात्कार किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और इस मामले की चर्चा अब भारत तक पहुंच चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई और अपील

ब्रिटेन की वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार (25 अक्टूबर) की शाम वॉलसॉल (Walsall) के पार्क हॉल क्षेत्र से एक महिला के संकट में होने की सूचना मिली थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो सामने आया कि युवती के साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस ने आरोपी का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है और लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने उसे देखा है या उसके बारे में कुछ जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट रोनन टायरर ने बताया कि यह युवती पर बहुत ही भयानक हमला था। हमारी पूरी टीम अपराधी को पकड़ने में जुटी है। हम लगातार सबूत इकट्ठा कर रहे हैं ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। यह हमला नस्लीय लग रहा है, क्योंकि पीड़िता भारतीय मूल की है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में DU छात्रा पर फेंका गया तेज़ाब, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

आरोपी का हुलिया

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति की उम्र करीब 30 साल है। वह श्वेत (white male) है। उसके बाल छोटे हैं और वारदात के समय उसने काले कपड़े पहने हुए थे।

पुलिस ने निवासियों से अनुरोध किया है कि यदि किसी ने घटना के समय इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति देखा हो या सीसीटीवी फुटेज में कुछ कैद हुआ हो तो वह जानकारी साझा करें ताकि अपराधी को जल्द पकड़ा जा सके।

समुदाय में डर का माहौल

वॉलसॉल पुलिस के चीफ सुपरिंटेंडेंट फिल डॉल्बी (Phil Dolby) ने कहा कि इस घटना के बाद समुदाय में डर और चिंता का माहौल है। इसलिए इलाके में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

पंजाबी मूल की बताई जा रही पीड़िता

‘सिख फेडरेशन यूके’ ने बताया है कि पीड़िता पंजाबी मूल की महिला है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने महिला के घर का दरवाजा तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह मामला तब सामने आया है, जब कुछ सप्ताह पहले ओल्डबरी (Oldbury) इलाके में भी एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ उसकी नस्ल के कारण बलात्कार किए जाने की घटना हुई थी। हालांकि, जांच अधिकारी रोनन टायरर ने कहा है कि फिलहाल दोनों मामलों को आपस में नहीं जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट है पहली AI मंत्री ‘डिएला’, 83 एआई बच्चों को देंगी जन्म, जानें कैसे हुआ ये संभव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें