Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रनवे की बजाए समुद्र में लैंड कर गया विमान, लोगों ने तैर कर बचाई जान…देखें VIDEO

November 23, 2023

रनवे की बजाए समुद्र में लैंड कर गया विमान, लोगों ने तैर कर बचाई जान…देखें VIDEO

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी नौसेना का एक बड़ा विमान मरीन कॉर्प्स बेस हवाई के रनवे पर लैंड करने की बजाए आगे निकल गया और केनोहे खाड़ी में जा गिरा। विमान जब समुद्र में गिरा उस समय उसमें 9 लोग सवार थे। सभी पैसेंजर ने तैर कर अपनी जान बचाई। हालांकि विमान सुमद्र में डूब गया। सूत्रों के मुताबिक सभी पैसेंजर को मामूली चोटें आई हैं, वे सभी खुद ही तैरकर किनारों तक पहुंचे और अपनी जान बचाई।

 

यूएस मरीन कॉर्प्स के प्रवक्ता गनरी सार्जेंट ऑरलैंडो पेरेज़ ने बताया कि ये एक टोही विमान था जिसका इस्तेमाल सैन्य निगरानी के लिए किया जाता था। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें विमान आंशिक रूप से खाड़ी के पानी में डूबा हुआ दिख रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बादल, बारिश और लिमिटेड विजिबिलिटी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दुर्घटना के समय विजिबिलिटी लगभग 1.6 किलोमीटर और हवा की गति 34 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की।

 

विमान का नाम बोइंग P8 पोसीडॉन है। पी-8 विमान के कई वेरिएंट्स हैं, हर वेरिएंट को बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी विकसित करती है। पोसीडॉन 8-ए एक वर्सेटाइल एयरक्राफ्ट है जो विभिन्न भूमिकाओं के लिए सुसज्जित है, जिसमें खुफिया जानकारी एकत्र करना, नौसैनिक युद्धाभ्यास और पनडुब्बी रोधी और सतह रोधी युद्ध दोनों शामिल हैं। इसमें टॉरपीडो और क्रूज़ मिसाइलों को ले जाने की क्षमता भी है, जो इसे समुद्री सैन्य ऑपरेशन में एक इंपोर्टेंट एसेट बनाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें