Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायली सेना का गाजा पर किया ड्रोन हमला, चार फिलिस्तीनियों की मौत

March 2, 2025

इजरायली सेना का गाजा पर किया ड्रोन हमला, चार फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा: फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, इजरायली सेना ने रविवार को गाजा पट्टी में चार फिलिस्तीनियों को मार डाला।

गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा, ‘इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के उत्तर में बेत हनौन शहर में स्थानीय लोगों के एक समूह पर सैन्य ड्रोन से हमला किया। इसमें दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।‘

समाचार एजेंसी शन्हिुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि उसके सैन्य बलों ने उत्तरी गाजा में सैन्य ठिकानों के पास ‘संदिग्ध गतिविधियों‘ में लिप्त कई व्यक्तियों को देखा था। उन्होने आरोप लगाया कि वे एक विस्फोटक उपकरण लगा रहे थे।

वक्तव्य में कहा गया कि इजरायली वायु सेना ने ‘खतरे को खत्म करने‘ के लिए हमला किया और इजरायली सैनिकों और नागरिकों के लिए किसी भी संभावित खतरे को दूर करने के लिए सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस बीच, स्थानीय स्नेतों और प्रत्यक्षदर्शयिों ने हवाई हमलों के कारण बेत हनौन के पूर्वी क्षेत्रों से सैकड़ों परिवारों के सामूहिक विस्थापन की सूचना दी। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, एक अलग घटना में, दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के पूर्व में अल-फराहिन शहर पर इजरायली बमबारी के बाद चिकित्सा टीमों ने एक महिला का शव बरामद किया और दो घायल लोगों का इलाज किया।

खान यूनिस में गाजा के यूरोपीय अस्पताल के फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, राफा में, शहर के केंद्र में अपने घर की छत पर खड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खान यूनिस और राफा में हुई घटनाओं पर इजरायली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये घटनाक्रम इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के पहले चरण के समाप्त होने के एक दिन बाद हुआ। इसके बाद दूसरे चरण पर बातचीत होनी है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने फिर बताया पीएम मोदी को अपना दोस्त, फोन पर हुई बातचीत का किया जिक्र

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें