Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेन्सेन हुआंग की NVIDIA में वापसी, CEO और बोर्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी फिर संभाली

November 23, 2026

जेन्सेन हुआंग की NVIDIA में वापसी, CEO और बोर्ड डायरेक्टर की जिम्मेदारी फिर संभाली

इंटरनेशनल डेस्कः जेन्सेन हुआंग तत्काल प्रभाव से NVIDIA कंपनी के CEO के रूप में अपनी जिम्मेदारियां फिर संभालेंगे। कंपनी के मुताबिक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कई दौर की चर्चाओं और बैठकों के बाद सर्वसम्मति से हुआंग की वापसी के पक्ष में फैसला लिया। बोर्ड ने उनके नेतृत्व, स्पष्टता और कंपनी को आगे बढ़ाने की क्षमता पर भरोसा जताया।

बता दें कोलेट क्रेस, जो अंतरिम CEO के तौर पर काम कर रही थीं, Nvidia की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर अपनी भूमिका में वापस आएंगी। वहीं, जेन्सेन हुआंग ने बोर्ड को उसके फैसले के लिए धन्यवाद दिया कहा कि वह काम पर लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 12 नवंबर से हुई थी, उन्होंने चीनी महिला से अफेयर के कारण जेनसन हुआंग ने कंपनी के प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था।

बोर्ड ने जताया जेन्सेन हुआंग पर भरोसा

NVIDIA के बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि जेन्सेन हुआंग कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, कारोबारी साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। उन्होंने अंतरिम CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए कोलेट क्रेस का भी आभार जताया। क्रेस कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के रूप में अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगी, जबकि हार्वे जोन्स बोर्ड चेयरमैन बने रहेंगे।

हुआंग ने जताई नई जिम्मेदारी को लेकर प्रतिबद्धता

जेन्सेन हुआंग ने अपनी वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें NVIDIA में लौटकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कंपनी को दुनिया की महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक बताते हुए कहा कि वह नई जिम्मेदारी पूरी विनम्रता और प्रतिबद्धता के साथ संभालेंगे। उन्होंने बोर्ड, हार्वे जोन्स, कोलेट क्रेस, कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, शेयरधारकों और दुनिया भर के कारोबारी साझेदारों का समर्थन के लिए धन्यवाद किया। साथ ही अपने परिवार के सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

हुआंग की वापसी का मतलब यह नहीं है कि रिपोर्ट की गई विदेशी इंटेलिजेंस कोशिश की जांच खत्म हो गई है। Nvidia ने कहा कि बोर्ड की इंडिपेंडेंट कमेटी, जो हुआंग को टारगेट किए जाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद बनी थी, किसी नतीजे पर पहुंचने तक अपनी जांच जारी रखेगी। कमेटी ने इस प्रोसेस में मदद के लिए इंडिपेंडेंट लीगल काउंसल हायर किए हैं। कंपनी ने एक अलग नेशनल सिक्योरिटी और एक्सपोर्ट कंट्रोल कमेटी भी बनाई है, जो पूरी तरह से इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स से बनी है। इसका काम ट्रेड कम्प्लायंस और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े रिस्क को ओवरसी करना होगा।

नेशनल सिक्योरिटी मामलों में एक्सपीरियंस वाले लीगल एडवाइजर ला रही Nvidia 

Nvidia नेशनल सिक्योरिटी मामलों में एक्सपीरियंस वाले लीगल एडवाइजर ला रही है, जो स्पेशलिस्ट एडवाइजर भी अपॉइंट करेंगे। कंपनी ने इसके अलावा, पूरे ऑर्गनाइजेशन में कम्प्लायंस को ओवरसी करने और बोर्ड की नॉमिनेटिंग और कॉर्पोरेट गवर्नेंस कमेटी को रिपोर्ट करने के लिए एक चीफ कम्प्लायंस ऑफिसर की तलाश शुरू कर दी है। Nvidia ने कहा कि वह चल रही सरकारी जांच और पूछताछ में कोऑपरेट करना जारी रखेगी। हुआंग ने भी बोर्ड की चल रही जांच में पूरा कोऑपरेट करने पर सहमति जताई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें