Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लश्कर-ए-तैयबा की भारत को धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

January 6, 2026

लश्कर-ए-तैयबा की भारत को धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली: पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने एक बार फिर भारत के खिलाफ नफरत भरे बयान दिए हैं। संगठन के बहावलपुर से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुले मंच से भारत के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाता दिख रहा है। इस भाषण में उसने भारत और भारतीय नेतृत्व को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और भड़काऊ नारे लगाए।

वीडियो में देखा गया कि बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के सामने वह नेता भारत के खिलाफ कथित “जिहाद” की बात कर रहा है और युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है। उसने क्षेत्रीय हालात बदलने का दावा किया और यह कहने की कोशिश की कि कुछ पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ हैं। उसने यह भी जताने की कोशिश की कि उसके मकसद के लिए पाकिस्तान की सेना तैयार है।

BJP ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ Dr.Jagmoahn Singh ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਲਿਖਿਆ ਪੱਤਰ

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जानकारों का कहना है कि इस तरह के बयान अक्सर डर फैलाने और माहौल खराब करने के लिए दिए जाते हैं। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव और अलग-थलग पड़ने के कारण पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन ऐसे बयानबाजी का सहारा लेते हैं। इससे पाकिस्तान के उन दावों पर भी सवाल उठते हैं, जिनमें वह आतंकवाद पर कार्रवाई की बात करता है।

पहले भी दिए जा चुके हैं भड़काऊ बयान

यह पहली बार नहीं है जब लश्कर के नेताओं ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया हो। पिछले महीने भी संगठन के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बड़ी सभा में भारत के खिलाफ उकसाने वाले बयान दिए थे। उसने आतंकी गतिविधियों पर लगी पाबंदियों को चुनौती देने और अपने पुराने एजेंडे पर डटे रहने की बातें कही थीं।

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे वीडियो और बयान गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय हैं। हालांकि, भारतीय एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। सरकार और सुरक्षा बलों का फोकस शांति बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

यह भी पढ़ें: विशाख रिफाइनरी में RUF का ऑपरेशन शुरू, पीएम मोदी बोले- हम उर्जा सेक्टर में आत्मनिर्भर बन रहे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें