Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेक्सिको में आग का कहर: डिपार्टमेंटल स्टोर में जिंदा जले 23 लोग

November 2, 2025

मेक्सिको में आग का कहर: डिपार्टमेंटल स्टोर में जिंदा जले 23 लोग

इंटरनेशनल डेस्क: मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद हुए विस्फोट ने पूरे शहर को हिला दिया। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: बाजार में अभी भी चल रहे 2000 के नोट, RBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आग की शुरुआत और विस्फोट

घटना की जानकारी सोनोरा राज्य के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के माध्यम से दी। यह आग राज्य की राजधानी हर्मोसिलो के प्रमुख डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी। सोनोरा के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास चावेज ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि अधिकांश मृतक “साँस के साथ जहरीली गैस के शरीर में प्रवेश” के कारण दम तोड़ गए।

राहत और बचाव कार्य

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू में करने की कोशिश कर रही है। घायल लोगों को शहर के छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गवर्नर दुराजो ने कहा कि फिलहाल कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह अंदेशा लगाया जा सके कि आग जानबूझकर लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें: बटाला में चाइना वायर की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, कटा चेहरा और गला

सोशल मीडिया पर वायरल दृश्य

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में store के अंदर और बाहर आग के लपटों और धुंए का भयानक दृश्य देखा जा सकता है। एक वीडियो में जले हुए व्यक्ति को स्टोर के प्रवेश द्वार के पास पड़ा देखा गया।

आगे की कार्रवाई

अधिकारियों ने घटना की हर पहलू से जांच करने की बात कही है। गवर्नर ने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर जल्दी पहुंचने से बचा जाएगा।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather: पंजाब में तेज धूप से बदला मौसम… कई शहरों में तापमान पंहुचा 33°C के करीब; जानें मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें