Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान में भूकंप के मध्यम झटके, कोई हताहत नहीं

February 18, 2024

अफगानिस्तान में भूकंप के मध्यम झटके, कोई हताहत नहीं

अफगानिस्तान: अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख की राजधानी मजार-ए-शरीफ और आसपास के इलाकों में रविवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

प्रांतीय पुलिस ने भूकंप के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘स्थानीय समयानुसार अपराह्न 03:52 बजे मजार-ए-शरीफ शहर में भूकंप के झटके आये, लेकिन अब तक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।’’ अमेरिकी भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी की गहराई पर था।

पिछले वर्ष अक्टूबर में पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत और आसपास के इलाकों में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था और उसके बाद कई झटके आए, जिससे हजारों लोग हताहत हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें