Site icon Dainik Savera Times

चीन में रोजगार बढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित

इस साल की पहली तिमाही में चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने 11 विभागों के साथ 58,000 भर्ती गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें रोजगार के 3 करोड़ 80 लाख अवसर दिए गए। ऑफलाइन भर्ती गतिविधियों के अलावा, चीन के 1,000 से अधिक सार्वजनिक भर्ती वेबसाइटों, 300 से अधिक ऐप और 2,500 से अधिक वीचैट आधिकारिक खातों में भी रोजगार की सेवा मिलती है।

भर्ती गतिविधियों में नए व्यवसाय की नई नौकरियां युवाओं को आकर्षित करती हैं। आर्थिक बहाली के चलते पिछले महीने ऑफलाइन उपभोक्ता रोजगार लोकप्रिय होने लगे। आंकड़ों के अनुसार इस साल ऑनलाइन लाइव मार्केटिंग के विकास के साथ मनोरंजन उद्योग से जुड़ी नौकरियों की संख्या में 15.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसकी वृद्धि दर सभी व्यवसायों में दूसरे स्थान पर रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version