Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भतीजे को बनाया दामाद, अपने तीसरी बेटी से करवाई शादी

December 30, 2025

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भतीजे को बनाया दामाद, अपने तीसरी बेटी से करवाई शादी

इंटरनेशनल डेस्क। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की बेटी की शादी की खबरें सोशल मीडिया और पाकिस्तानी मीडिया में बहुत चर्चा में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने अपनी बेटी का निकाह अपने ही भतीजे से कराया है। लगातार चल रही चर्चाओं को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जनरल आसिम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपने भाई के बेटे से करवाई है। उनके अनुसार, यह शादी पिछले सप्ताह रावलपिंडी में हुई थी और इसे सुरक्षा कारणों से काफी गोपनीय रखा गया।

कौन है जनरल मुनीर का दामाद?
एक पत्रकार ने भी इस जानकारी की पुष्टि की और बताया कि दूल्हे का नाम अब्दुर रहमान है वह जनरल मुनीर के सगे भाई सैयद कासिम मुनीर के बेटे हैं। वे पहले पाकिस्तान सेना में कैप्टन थे। बाद में सेना छोड़कर सिविल सर्विसेज में शामिल हो गए। पाकिस्तान में सेना अधिकारियों के लिए सिविल सेवाओं में एक विशेष कोटा होता है, जिसके तहत अभी वे असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर काम कर रहे हैं।

कौन-कौन शामिल हुआ शादी में
गिश्कोरी के अनुसार यह जनरल आसिम मुनीर की तीसरी बेटी की शादी थी। दुल्हन का नाम माहनूर बताया गया है।  शादी में कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए। जैसे – पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ, और कई सेना के बड़े अधिकारी व पूर्व जनरल।

यूएई के राष्ट्रपति शामिल क्यों नहीं हुए?
रिपोर्ट में बताया गया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शादी में उपस्थित नहीं थे। हालांकि शादी में 400 से अधिक मेहमान मौजूद थे। लेकिन पूरा समारोह सुरक्षा कारणों से बहुत ही निजी और सीमित दायरे में आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ेंः धार्मिक नगरी में Sunny Leone के कार्यक्रम का साधु-संतों ने किया विरोध! जानें वजह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें