Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में राष्ट्रीय उद्यमों के निर्माण में प्रगति

October 10, 2023

China में राष्ट्रीय उद्यमों के निर्माण में प्रगति

12 अक्तूबर 2021 को, चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर में सीओपी-15 का आयोजन हुआ था। इसमें चीन ने पहले खेप के राष्ट्रीय उद्यान स्थापित करने की घोषणा की, जिसमें सानच्यांगयुआन राष्ट्रीय उद्यान, विशाल पांडा राष्ट्रीय उद्यान, साइबेरियाई बाघ और तेंदुआ राष्ट्रीय उद्यान, हाईनान उष्णकटिबंधीय वर्षावन राष्ट्रीय उद्यान और वूईशान पर्वत राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं। पाँच राष्ट्रीय पार्कों का क्षेत्रफल 2 लाख 30 हजार वर्ग किलोमीटर है, जहां करीब 30 प्रतिशत राष्ट्रीय प्रमुख स्थलीय जंगली जानवरों और पौधों की रक्षा की जाती है।

करीब दो सालों में इन पाँच राष्ट्रीय उद्यमों के निर्माण में बड़ी प्रगति हुई। सानच्यांगयुआन राष्ट्रीय उद्यान में यांग्त्ज़ी नदी, पीली नदी और लानछांग नदी के उद्रगम-स्थल का संपूर्ण संरक्षण किया गया। विशाल पांडा राष्ट्रीय उद्यान में 70 प्रतिशत से अधिक जंगली पांडा की रक्षा की जाती है। साइबेरियाई बाघ और तेंदुआ राष्ट्रीय उद्यान में साइबेरियाई बाघों और साइबेरियाई तेंदुओं की संख्या अलग-अलग तौर पर 50 और 60 से ज्यादा है। हाईनान उष्णकटिबंधीय वर्षावन राष्ट्रीय उद्यान में 6 समूहों में गिब्बन आबादी 37 तक पहुंची। वूईशान पर्वत राष्ट्रीय उद्यान में 17 नई प्रजातियाँ खोजी गईं।

जैव विविधता अनमोल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, मानव जाति के लिए रहने और विकास का आधार और पारिस्थितिक सभ्यता के स्तर का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है। जैव विविधता की रक्षा पारिस्थितिक व्यवस्था की क्षमता उन्नत करने और अनवरत विकास करने की मजबूत गारंटी है। यही राष्ट्रीय उद्यम की स्थापना का उद्देश्य है।

इसलिए राष्ट्रीय उद्यम व्यवस्था चीन में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण का महत्वपूर्ण संस्थागत नवाचार माना जाता है। पाँच राष्ट्रीय उद्यमों में प्रगति होने से पारिस्थितिक संरक्षण में चीन का दृढ़ संकल्प जाहिर हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें