Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस ने सैन्य ब्लॉगर की हत्या में इस्तेमाल बम के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

April 3, 2023

रूस ने सैन्य ब्लॉगर की हत्या में इस्तेमाल बम के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

सेंट पीटर्सबर्ग : रूस की शीर्ष आतंकवाद रोधी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि जाने-माने रूसी सैन्य ब्लॉगर की मौत के लिए जिम्मेदार बम हमले की साजिश यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसियों ने रची। रूसी अधिकारियों ने बताया कि 40-वर्षीय व्लादलेन तातारस्की की रविवार को उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह यहां नेवा नदी के तट पर एक कैफे में उनके नेतृत्व में एक परिचर्चा हो रही थी।

अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट में 30 से अधिक लोग घायल हो गए और उनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। ‘नेशनल एंटी-टेररिस्ट कमेटी’ ने कहा है कि तातारस्की पर हमले की साजिश ‘‘यूक्रेन की विशेष सेवाओं’’ द्वारा रची गयी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें