Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Seema Haider Pregnancy: सचिन के घर जल्द गूंजे की किलकारी, फिर प्रेग्नेंट हुई सीमा हैदर

December 7, 2025

Seema Haider Pregnancy: सचिन के घर जल्द गूंजे की किलकारी, फिर प्रेग्नेंट हुई सीमा हैदर

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसकी वजह उसकी प्रेग्नेंसी है। सीमा के साथी सचिन मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि सीमा जल्द ही अपना छठा बच्चा जन्म देने वाली है और वह खुद दूसरी बार पिता बनने जा रहा है।

सचिन मीणा ने कहा कि दोनों इस बच्चे के आने को लेकर बेहद खुश हैं। सीमा ने भी बताया कि उसकी तबीयत ठीक है और कुछ दिन पहले ही उसने सामान्य स्वास्थ्य जांच करवाई है।

ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

पाकिस्तान से भारत का सफर

करीब दो साल पहले सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल होते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची थी। सीमा का दावा था कि PUBG गेम खेलने के दौरान उसकी मुलाकात रबूपुरा के युवक सचिन मीणा से हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। यही वजह रही कि सीमा अपने बच्चों के साथ भारत आ गई। सीमा और सचिन ने नेपाल में शादी करने का भी दावा किया था और इसके फोटो भी सामने आए थे। इस मामले पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खूब चर्चा हुई थी और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी सीमा से पूछताछ की थी।

पहले से हैं पांच बच्चे

सीमा हैदर के कुल पाँच बच्चे हैं। चार बच्चे उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि भारत आने के बाद उसकी एक बेटी सचिन मीणा से पैदा हुई, जिसका नाम दंपती ने मीरा रखा है। अब सीमा एक बार फिर गर्भवती है और अपने छठे बच्चे की माँ बनने वाली है। यह बच्चा सचिन मीणा का दूसरा बच्चा होगा। जानकारी के अनुसार, सीमा फरवरी महीने के अंत तक बच्चे को जन्म दे सकती है।

ये भी पढ़ें: Today’s Weather: यूपी बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी, कई राज्यों में बारिश की संभावना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें