Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयॉर्क में बस हमले के पीड़ित सिख युवक ने कहा: हमले से हिल गया हूं, आक्रोशित हूं

October 18, 2023

न्यूयॉर्क में बस हमले के पीड़ित सिख युवक ने कहा: हमले से हिल गया हूं, आक्रोशित हूं

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बस हमले के पीड़ित 19 वर्षीय सिख युवक ने बुधवार को कहा कि वह हमले से हिल गया था और इससे आक्रोशित है । उसने कहा कि किसी को भी इस आधार पर प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए कि वह कैसा दिखता है। युवक ने एक सिख अधिकार समूह ‘द सिख कोलिशन’ द्वारा जारी किए बयान में कहा, ‘‘मैं इस हमले से हिल गया हूं और आक्रोशित हूं। मेरा मानना है कि किसी को भी इस आधार पर प्रताड़ित नहीं करना चाहिए कि वह कैसा दिखता है । हर किसी को सार्वजनिक रूप से शांतिपूर्वक अपना काम करना चाहिए।’’ गौरतलब है कि रविवार को एक संदिग्ध घृणा अपराध में न्यूयॉर्क की शटल बस में यात्र कर रहे 19 वर्षीय सिख पर पगड़ी पहनने की वजह से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें