संयुक्त राष्ट्र ने 14 कम वित्तपोषित मानवीय अभियानों के लिए 12.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर किए जारी 

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर के 14 देशों में कम वित्तपोषित मानवीय अभियानों को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को अपने आपातकालीन राहत कोष से 12.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर जारी किए और कहा कि जरूरतें आसमान छू रही हैं। अफगानिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत कोष से सर्वाधिक सहायता राशि पाने.

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर के 14 देशों में कम वित्तपोषित मानवीय अभियानों को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को अपने आपातकालीन राहत कोष से 12.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर जारी किए और कहा कि जरूरतें आसमान छू रही हैं। अफगानिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत कोष से सर्वाधिक सहायता राशि पाने वाले देश हैं, जिनके लिए दो-दो करोड़ अमेरिकी डॉलर जारी किए गए हैं। बुíकना फासो और म्यांमा इस मामले में 90 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, माली, हैती और वेनेजुएला को 80-80 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
संयुक्त राष्ट्र केंद्रीय आपातकालीन राहत कोष से मध्य अफ्रीकी गणराज्य और मोजाम्बिक को 65-65 लाख अमेरिकी डॉलर, कैमरून और फलस्तीन को 60-60 लाख अमेरिकी डॉलर और मलावी को 40 लाख अमेरिकी डॉलर प्रदान किए जाएंगे। वहीं, शरणार्थी अभियानों को समर्थन देने के लिए कोष से बांग्लादेश और यूगांडा को भी क्रमश? 80 लाख डॉलर और 60 लाख डॉलर मुहैया कराने का फैसला लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रमुख मार्टनि ग्रिफिथ ने नयी सहायता राशि की घोषणा करते हुए कहा, कि यह एक क्रूर सच्चाई है कि कई मानवीय अभियानों में, सहायता एजेंसियां ऐसे समय में बहुत कम फडिंग के साथ काम कर रही हैं, जब लोगों की जरूरतें उन्हें बड़े पैमाने पर निवेश के लिए मजबूर कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय आपातकालीन राहत कोष दानदाताओं से मिलने वाली राशि से कुछ जरूरतें पूरी कर सकता है और लोगों की जान बचा सकता है, लेकिन इस बाबत व्यक्तिगत दानदाताओं के भी आगे आने की जरूरत है, क्योंकि यह सभी के योगदान की आवश्यकता वाला एक ऐसा कोष है, जो सभी के लिए है। संयुक्त राष्ट्र ने इस साल संघर्ष, जलवायु, प्राकृतिक आपदाओं, बीमारी के प्रकोप, विस्थापन और अन्य संकटों से प्रभावित 25 करोड़ लोगों की मदद के लिए 55 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की रिकॉर्ड सहायता राशि की अपील की है। लेकिन अभी तक उसकी अपील के तहत महज 16 अरब अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए हैं, जो वांछित राशि से 30 फीसदी कम है।
- विज्ञापन -

Latest News