Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस के इस महीने के अंत में भारत आने की संभावना: Report

March 12, 2025

अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस के इस महीने के अंत में भारत आने की संभावना: Report

न्यूयॉर्क: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करने की संभावना है। मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी समाचार पत्र ‘पोलिटिको’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है,‘वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगे।’’ ‘पोलिटिको’ ने इस योजना से परिचित तीन सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘वेंस उपराष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी गए थे। भारत की यात्रा उपराष्ट्रपति के रूप में वेंस की दूसरी विदेश यात्रा है। उषा वेंस के माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका आए थे।

उषा वेंस ‘‘देश की द्वितीय महिला (उपराष्ट्रपति की पत्नी) के रूप में पहली बार अपने पैतृक देश’’ की यात्रा करेंगी। उषा और जे डी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उषा एक वकील हैं। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से स्नातक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है।

ये भी पढ़ें: Heat Wave: देश में प्रचंड गर्मी का कहर, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें