Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी के गुणवत्ता विकास का नया स्वरूप खींचा

October 14, 2023

शी चिनफिंग ने यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी के गुणवत्ता विकास का नया स्वरूप खींचा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 से 13 अक्तूबर तक दक्षिण चीन के च्यांगशी प्रांत का दौरा किया और चीन की सब से बड़ी नदी यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी के गुणवत्ता विकास पर एक बैठक बुलायी ।इस बैठक में शी चिनफिंग ने यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी का नया स्वरूप खींचा ताकि चीनी शैली के आधुनिकीकरण की बेहतर सेवा की जाए ।

च्यांगशी प्रांत यांगत्सी नदी के मध्य व नीचे भाग के दक्षिण तट पर स्थित है ,जो यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी का एक अहम प्रांत है ।यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी के विकास को बढ़ाना चीन की एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय विकास रणनीति है ।

निरीक्षण के दौरान शी चिनफिंग ने पारिस्थितिकी को प्राथमिकता दी ।उन्होंने कहा कि दूरगामी दृष्टि से देखा जाए ,यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी का गुणवत्ता विकास बढ़ाना मूल रूप से यांगत्सी नदी क्षेत्र की अच्छी पारिस्थितिकी पर निर्भर रहता है ।व्यवसायों का हरित परिवर्तन कुंजीभूत बात है । इस दौरान उद्यमों की केंद्रीय प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति को मजबूत कर रणनीतिक व नवोदित व्यवसायों के विकास में तेजी लानी चाहिए।

च्यांगशी के दौरे में शी चिनफिंग ने श्रेष्ठ परंपरागत संस्कृति के संरक्षण व विकास पर भी जोर दिया ।उन्होंने कहा कि यांगत्सी नदी संस्कृति संभालना और उस का विकास करना इस क्षेत्र के विकास का एक अहम अंग है । 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें