Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में शी चिनफिंग ने मा यिंगच्यु से की भेंट

April 10, 2024

पेइचिंग में शी चिनफिंग ने मा यिंगच्यु से की भेंट

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने 10 अप्रैल को दोपहर बाद पेइचिंग में मा यिंगच्यु के नेतृत्व में थाईवानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।इस दौरान, शी ने कहा कि थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर रहने वाले हमवतन चीनी राष्ट्र के हैं। चीनी राष्ट्र दुनिया का एक महान राष्ट्र है। इसने एक दीर्घकालिक, शानदार और अद्वितीय चीनी सभ्यता का निर्माण किया है, जिस पर हर चीनी बेटे और बेटी को गर्व और गौरव है। चीनी राष्ट्र के 5,000 से अधिक वर्षों के लंबे इतिहास में थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों का अविभाज्य इतिहास रहा है।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि प्रणालियों में अंतर इस वस्तुगत तथ्य को नहीं बदल सकता कि थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारे एक ही देश और राष्ट्र के हैं। बाहरी हस्तक्षेप परिवार और देश के पुनर्मिलन की ऐतिहासिक प्रवृत्ति को नहीं रोक सकता। थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों के हमवतन हमेशा एक ही खून के हैं, दिल से जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं।

शी ने आगे कहा कि युवा देश की आशा और भविष्य हैं। केवल तभी जब थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर युवा लोग अच्छे होंगे, तभी जलडमरूमध्य के दोनों किनारों का भविष्य अच्छा होगा। दोनों किनारों के युवाओं को एक साथ मिलकर चीनी राष्ट्र के लिए दीर्घकालिक भलाई बनानी चाहिए और चीनी राष्ट्र के इतिहास में नए गौरव लिखना जारी रखना चाहिए।

थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों के संबंधों पर चर्चा करते हुए शी चिनफिंग ने चार पहलुओं में अपने विचार रखे, यानी कि चीनी राष्ट्र की साझी मातृभूमि की दृढ़ता से रक्षा करें, चीनी राष्ट्र की दीर्घकालिक भलाई करने के लिए दृढ़ता से मिलकर काम करें, चीनी राष्ट्र के समुदाय की भावना का दृढ़ता से निर्माण करें, और दृढ़ता से चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को बखूबी अंजाम दें।

मुलाकात में, मा यिंगच्यु ने कहा कि “1992 की आम सहमति” का पालन करना और “थाईवान की स्वतंत्रता” का विरोध करना थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों के संबंधों के शांतिपूर्ण विकास के लिए सामान्य राजनीतिक आधार हैं। दोनों किनारों के लोग चीनी राष्ट्र के हैं, उन्हें आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, संयुक्त रूप से चीनी संस्कृति को विरासत में लेते हुए उसका विकास करना चाहिए, दोनों किनारों के लोगों की भलाई को उन्नत करना चाहिए, और हाथ मिलाकर आगे बढ़ते हुए चीनी राष्ट्र के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।  

बता दें कि मा यिंगच्यु थाईवान की क्वोमिंगतांग पार्टी के भूतपूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने 20 थाईवानी युवाओं का नेतृत्व कर 1 अप्रैल को मुख्यभूमि की यात्रा शुरु की। उन्होंने क्रमशः क्वांगतोंग, शैनशी दोनों प्रांतों और पेइचिंग शहर का दौरा किया। इसके अलावा, उन्होंने साल 2024 में छिंगमिंग महोत्सव के दौरान चीनी राष्ट्र के पूर्वज श्वानय्वान और हुआंगती की पूजा रस्म में भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें