मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी Vikramaditya Singh के प्रचार अभियान को भरमौर में तेज धार दे गए CM Sukhu

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में वीरवार को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शुक्खु मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के चुनाव प्रचार

भरमौर: जन -जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में वीरवार को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शुक्खु मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के चुनाव प्रचार के लिए 11बजे के करीब भरमौर हैलीपेड पंहुचे, मुख्यमंत्री के आगमन पर ब्लाक कांग्रेस भरमौर, कांग्रेस सेवा दल भरमौर, कांग्रेस महिला मोर्चा भरमौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व बन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रदेश युवा मोर्चा कांग्रेस महासचिव सुरजीत भरमौरी , भरमौर -पांगी विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम ठाकुर, व्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरमौर भजन ठाकुर,राज्य सहकारी बैंक के निर्देशक ललित ठाकुर ,पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मानंद व तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा मुख्यमंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, कुलदीप सिंह पठानियां, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, ने मुख्यमंत्री का भरमौर पंहुचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।


भरमौर हैलीपेड पंहुचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शुक्खु व विक्रमादित्य सिंह व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का फूल मालाओं से स्वागत हुआ भरमौर के सभी कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी व विधानसभा अध्यक्ष को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया । अपने संबोधन में प्रवेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शुक्खु ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किए उन्होंने कहा की जिन कांग्रेसी बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग की वोटिंग से पहले वो हमारी व प्रदेश सरकार की तारीफ करते देखे गए।


विधायकों के निष्कासित मुद्दे पर उन्होंने कहा की विधानसभा अध्यक्ष जो की कानून का ज्ञान रखते हैं उन्होंने विधायकों को निष्कासित करने का जो भी फैसला लिया वो सोच समझ कर लिया, उन्होंने कहा की हमने पहली ही कैबिनेट में 1,36000 कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम दी, योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया की महिला सम्मान के अन्तर्गत हमने पात्र महिलाओं को 1500 रू देने की घोषणा की लेकिन भाजपा सरकार ने आचार संहिता का बहाना लेते हुए उसमें भी अडंगा डाला। उन्होंने कहा की मैंने 35 बर्ष कांग्रेस पार्टी में रहकर पार्टी के लिए कार्य व संघर्ष किया है तभी पार्टी आलाकमान द्वारा मुझ पर भरोसा कर मुख्यमंत्री के पद से नवाजा है।

भाजपा नेता कहते थे की ओल्ड पैंशन स्कीम कोई नहीं दे सकता उन्होंने बताया की हमने आपदा की स्थिति में भी डट कर मुकाबला किया पर हर क्षेत्र में पानी, बिजली व सडक की व्यवस्था की, भाजपा नेता ऐसी आपदा की स्थिति में केन्द्र से मदद मांगने पर भी नाकामयाब रहे, जिनके घर टूटे उनके घर बना के दिए, भेड़पालकों की मुआवजा राशि बढाई बागी विधायकों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की वो एक महीने तक हिमाचल में नहीं आए अब लोगों से वोट देने की बात कर रहे हैं उन्होंने कहा है की जनता को सब पता है वो इसका जबाब अवश्य देगी।


उन्होंने कहा की हिमाचल 2027तक आत्मनिर्भर राज्य बनेगा उन्होंने कहा की जो नेता कुर्सी के भूखे हैं वो धन बल से कुर्सी हथियाना चाहते हैं। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए कहा उन्होंने कहा की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल में अभूतपूर्व कार्य किए हुए हैं तो उनके नक्शे कदमों पर चलते हुए विक्रमादित्य सिंह भी हिमाचल की तरक्की में अपना विशेष योगदान देंगे व केन्द्र में भी हिमाचल की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने भरमौर के लोगों से विक्रमादित्य सिंह को भारी लीड देने की अपील की व उन्होंने आश्वासन दिया की क्षेत्र की हर मांग को तरजीह दी जाएगी, मेरे समक्ष विक्रमादित्य सिंह जो भी मांग रखेंगे में उसे अवश्य पूरा करूंगा, उन्होंने बताया की साडे तीन बर्षो में हिमाचल प्रदेश में सभी विकास कार्य पूरे होंगे।

भरमौर मिडिया व हिमाचल के मिडिया की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा की लोकल मिडिया सही समय में सही कार्य करता है, जहां हम गलत हो तो हमें कोसता भी है और जंहा हम ठीक हो वंहा हमारी तारीफ़ भी करता है। उन्होंने कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार जो की 400 का नारा दे रही है उसका 200 का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल है उन्होंने कहा की केन्द्र में इंडिया गठबंधन सरकार बनेगी उन्होंने कहा की मेरे पिता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल में क ई विकास कार्य करवाए हैं में भी उनका ही बेटा हूं जो बात में कहता हूं वो पत्थर की लकीर होती है।

उन्होंने कहा की मेरी माता प्रतिभा सिंह द्वारा भी मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी होने पर कई विकास कार्य करवाए में भी आपको बचन देता हूं भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जो विकास कार्य मेरे ध्यान में लांए जाएंगे उन्हें पूरा करने के में भरसक प्रयास करूंगा। होली -उतराला टनल सडक मार्ग पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया की यह टनल सडक मार्ग हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है जिसे की पर्यटन की दृष्टि से देखते हुए जल्द पूरा किया जाऐगा।

मंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की हालांकि वो मेरी बडी बहन है। लेकिन जगह -जगह जाकर परिधानों के बदलने से जमीनी स्तर पर नहीं पंहुचा जा सकता उन्होंने बताया की में भरमौर के लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानता हूं मेरे पिता का भी जन -जातीय क्षेत्र के लोगों से अथाह प्रेम रहा है और मैं भी इसी कसोटी पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा की मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास भी है की मुझे भरमौर की जनता अत्यधिक मतो के अन्तर से विजय बनाऐगी। इस मौके पर चंबा के विधायक नीरज नैयर, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी, भरमौर चंबा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- विज्ञापन -

Latest News