Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चीनी आधुनिकीकरण में युन्नान के विकास की नयी स्थिति रचने पर बल दिया

March 20, 2025

शी चिनफिंग ने चीनी आधुनिकीकरण में युन्नान के विकास की नयी स्थिति रचने पर बल दिया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के निरीक्षण में बल दिया कि युन्नान प्रांत को गुणवत्ता विकास पर खास जोर लगाकर चीनी आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में युन्नान के विकास की नयी स्थिति रचनी चाहिए। 19 से 20 मार्च तक शी चिनफिंग ने युन्नान प्रांत के ली च्यांग और खुनमिंग शहर का निरीक्षण किया।

19 तारीख की दोपहर के बाद शी चिनफिंग ने ली च्यांग के पुराने शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से संरक्षण और विकास के सम्बंधों के बीच अच्छी तरह तालमेल बिठाने की मांग की ताकि इस सुंदर पुराने शहर में नयी किरण चमके। उन्होंने बल दिया कि हमें चीनी राष्ट्र की श्रेष्ठ संस्कृति संरक्षित व विकसित कर विभिन्न जातियों के लोगों के बीच चीनी राष्ट्र के समान समुदाय की चेतना मजबूत करनी चाहिए।

20 तारीख की सुबह शी चिनफिंग ने सीपीसी युन्नान समिति और युन्नान प्रांत सरकार की कार्य रिपोर्ट सुनी। उन्होंने कहा कि व्यवसायों का उन्नयन गुणवत्ता विकास का महत्वपूर्ण कार्य है। विभिन्न क्षेत्रों को अपनी ठोस स्थिति के अनुसार आर्थिक नियमों का पालन कर अपनी विशेषताओं को उजागर करना चाहिए। उन्होंने बल दिया कि युन्नान की भौगोलिक स्थिति विशिष्ट है। युन्नान को उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाना चाहिए। उन्होंने युन्नान से पारिस्थितिकी को प्राथमिकता देकर हरित विकास के रास्ते पर चलने और सीमांत क्षेत्र के अल्पसंख्यक जातीय इलाकों के शासन को मजबूत बनाने की मांग भी की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी, कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें