Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने पेइचिंग और हपेई में आपदा के बाद बहाली और पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

November 11, 2023

शी चिनफिंग ने पेइचिंग और हपेई में आपदा के बाद बहाली और पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 नवंबर को राजधानी पेइचिंग और हपेई प्रांत में आपदा के बाद चल रहे बहाली और पुनर्निर्माण प्रयासों का जायजा लिया। राष्ट्रपति शी ने सभी सरकारी स्तरों पर आपदा के बाद संपूर्ण पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण के महत्व पर जोर दिया, जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिकांश नागरिक अपने दैनिक जीवन को फिर से शुरू कर सकें और संतुष्टि पा सकें। इसके साथ ही, उन्होंने बाढ़ नियंत्रण बुनियादी ढांचे और आपातकालीन प्रबंधन प्रणालियों में तेजी लाने, आपदा की रोकथाम, कटौती और राहत क्षमताओं में लगातार सुधार करने का आह्वान किया।

इस वर्ष जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में, भारी वर्षा के कारण उत्तरी चीन में बाढ़ और भूवैज्ञानिक आपदाएँ आईं, जिसके परिणामस्वरूप विशेष रूप से पेइचिंग और हपेई प्रांत में ख़ासा नुकसान हुआ।

तब से, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बाढ़ की रोकथाम, राहत और आपदा के बाद की पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण पर जोर देते हुए, आपदा से प्रभावित लोगों की भलाई पर ख़ास जोर दिया। उन्होंने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए, स्थानीय सरकारों और विभागों से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सामान्य स्थिति बहाल करने का आग्रह किया।

सितंबर की शुरुआत में, शी ने आपदा पीड़ितों से मिलने के लिए पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगच्यांग प्रांत का दौरा किया। अब, सर्दियों के मौसम में, उन्होंने एक बार फिर पेइचिंग और हपेई में गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की, प्रभावित लोगों से बातचीत की और कृषि उत्पादन सहित आपदा के बाद की पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण प्रयासों का आकलन किया।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया में कृषि उत्पादन के महत्व, व्यक्तिगत परिवारों की आय को प्रभावित करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त कृषि भूमि और सुविधाओं की मरम्मत जारी रखने, कृषि सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने, मजबूत कृषि प्रौद्योगिकी मार्गदर्शन प्रदान करने और आगामी सर्दियों और वसंत के लिए कृषि उत्पादन को व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसका लक्ष्य अगले वर्ष सफल फसल के लिए प्रयास करना है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें