Site icon Dainik Savera Times

उरी-बारामूला मार्ग पर भारी भूस्खलन, सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, यातायात ठप

Landslide Jammu Kashmir

Landslide Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर डेस्कः सीमावर्ती क्षेत्र उरी को जिला मुख्यालय बारामूला से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आज भारी भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। एनएस ब्रिज (NS Bridge) के समीप हुई इस घटना में पहाड़ी से गिरे भारी मलबे और पत्थरों ने सड़क के एक बड़े हिस्से को ढक लिया।

ये भी देखें :-

मौके पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भूस्खलन इतना भीषण था कि मार्ग साफ करने में कई घंटे लग सकते हैं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रशासन ने संबंधित विभागों और सीमा सड़क संगठन (BRO) को सूचित कर दिया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी जैसी भारी मशीनरी मौके पर रवाना कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version