जम्मू कश्मीर डेस्कः शहर की सुंदरता को बिगाड़ने वालों के खिलाफ जम्मू नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि दीवारों, खंभों, पुलों और अन्य सरकारी संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने या पेंट करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें जेल भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें :-
निगम के संज्ञान में आया है कि शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे सार्वजनिक भवनों, फुटपाथों और खंभों पर अनधिकृत पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स और भित्तिचित्रों के जरिए संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह काम जम्मू और कश्मीर नगर निगम अधिनियम, 2000 और निगम की आउटडोर विज्ञापन नीति का उल्लंघन है।
निगम ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, विरूपण की लागत की वसूली और जेल की सजा शामिल है। साथ ही, नागरिकों और संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित और स्वीकृत स्थानों पर ही विज्ञापन करें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग दें।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...