Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों का ठिकाना तबाह

November 3, 2025

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों का ठिकाना तबाह

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी ठिकानों का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई सेना की 9वीं राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) ने मिलकर की। यह ऑपरेशन दमहाल हंजीपोरा के जंगलों में चलाया गया। खुफिया जानकारी के आधार पर जब जवानों ने इलाके में तलाशी ली, तो उन्हें दो ठिकाने मिले। वहां से खाने-पीने का सामान, गैस सिलेंडर, और कपड़े बरामद किए गए। सारी सामग्री को सुरक्षाबलों ने कब्जे में ले लिया और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि छिपे आतंकियों को पकड़ा जा सके।

3 महीनों में 100 आतंकी ठिकाने नष्ट
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रदेश के हर इलाके में तलाशी अभियान जारी है। हर चौक-चौराहे और नाके पर पुलिस व सेना की टीमें चेकिंग कर रही हैं। बीते 3 महीनों में करीब 100 आतंकी ठिकानों को तबाह किया जा चुका है। कुलगाम के जंगलों में भी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सेना और पुलिस ने अहमदाबाद और नेंगरीपोरा के बीच बने ठिकानों तक पहुंचकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

 

तीन आतंकी संगठन हैं सबसे ज्यादा सक्रिय

  1. लश्कर-ए-तैयबा (LeT)
  2. जैश-ए-मोहम्मद (JeM)
  3. हिज्बुल मुजाहिदीन

ये संगठन मुख्य रूप से कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग जैसे इलाकों में सक्रिय हैं। वहीं जम्मू क्षेत्र में पुंछ, राजौरी और किश्तवाड़ के पहाड़ी इलाकों में ये आतंकी छिपते हैं। आतंकी जंगलों और खाइयों में बंकर बनाकर रहते हैं, और अपने साथ हथियार, ग्रेनेड, IED तथा अन्य सामान रखते हैं। वे अक्सर अपने ठिकाने बदलते रहते हैं ताकि सुरक्षा बलों से बच सकें।

 

सेना का “ऑपरेशन महादेव” अभियान जारी
पहलगाम हमले के बाद, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने मिलकर “ऑपरेशन सिंदूर” और “ऑपरेशन महादेव” नाम से अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य है – आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह खत्म करना।

 

पिछले तीन महीनों में हुए बड़े ऑपरेशन

  • 9-10 अक्टूबर, कुपवाड़ा (बृजथोर जंगल)
    आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त किया गया। यहां से 2 AK राइफल, 4 रॉकेट लॉन्चर और गोलाबारूद बरामद हुए।
  • 30 सितंबर, अनंतनाग
    जंगल में छिपा ठिकाना मिला। वहां से पिस्टल, ग्रेनेड और अन्य हथियार मिले।
  • 26 सितंबर, शोपियां (यारवान जंगल)
    आतंकियों का अड्डा तबाह किया गया।
  • 21 सितंबर, पुंछ (शाहपुर क्षेत्र)
    LoC के पास ठिकाना मिला, जहां से AK-47, 20 ग्रेनेड और 4 मैगजीन बरामद की गईं।
  • 23 अगस्त, श्रीनगर (दाचीगाम जंगल)
    “ऑपरेशन महादेव” के तहत आतंकी ठिकाना नष्ट किया गया।
  • 13-14 अगस्त, कुपवाड़ा (गुलगाम जंगल)
    30 फीट गहरी गुफा में छिपा ठिकाना मिला। यहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।
  • 11 अगस्त, किश्तवाड़ (डूल इलाका)
    एक पहाड़ी गुफा में बम विस्फोट हुआ। इस घटना में 10 से ज्यादा आतंकी मारे गए और वहां से रॉकेट लॉन्चर और AK-47 बरामद हुईं।

ये भी पढ़ेंः तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 17 लोगों की मौत, कई घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें