
जम्मू-कश्मीर डेस्कः बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक दूरदराज के गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बिलवार इलाके के कहोग गांव में शाम को गोलीबारी शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों ने बताया कि करीब तीन आतंकवादी सुरक्षा बलों के घेरे में फंसे हुए हैं।
ये भी देखें :- BJP ਲੀਡਰ Anoop Bhullar ਨੇ ਕਾਨੂੰਨ-ਵਿਵਸਥਾ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि SOG कठुआ ने कमाध नाले के जंगल में आतंकवादियों को घेर लिया है। उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि अंधेरा, घनी झाड़ियां और मुश्किल इलाका होने के बावजूद, SOG ने लगातार आतंकवादियों का सामना किया। CRPF की टीमें भी इस संयुक्त अभियान में हिस्सा ले रही हैं।
Op update 1:
Despite darkness, thick vegetation and treacherous terrain, SOG relentlessly engaging the terrorists. Teams of CRPF are also participating in the Joint Op .— IGP Jammu (@igp_jammu) January 7, 2026
अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने बिलवार पुलिस स्टेशन इलाके में कमाद नाले के पास एक आतंकवादी को देखा। उन्होंने बताया कि यह वही आतंकवादी हो सकता है जिसे दिन में पहले धन्नू परोल में देखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ें :- भारत-पाक के बीच दुश्मनी समाप्त करने की इच्छा जताना देशद्रोह नहींः हिमाचल हाईकोर्ट
मेष: दिन शुभ रहेगा...