जम्मू कश्मीर डेस्कः घाटी में गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें :-
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे और रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 1 से 3 मार्च तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 4 से 7 मार्च के बीच भी आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे।
इसके अलावा कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। वहीं गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...