Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

किश्तवाड़-पाडर सड़क पर डंपर-आल्टो की भयंकर टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

March 19, 2026

किश्तवाड़-पाडर सड़क पर डंपर-आल्टो की भयंकर टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

जम्मू कश्मीर डेस्कः किश्तवाड़-पाडर सड़क पर बेरवाड़ के पास एक भयानक सड़क हादसे में डंपर और आल्टो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी देखें :-

जानकारी के मुताबिक, कीरु से किश्तवाड़ जा रही आल्टो कार में सवार चार लोग थे। बेरवाड़ इलाके के पास पहुंचते ही चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सामने आ रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतक की पहचान मोहम्मद अशरफ (64), निवासी काहरा के रूप में हुई है। घायलों में मोहम्मद यासीन (38), नफीस अहमद (34) और मोहम्मद मुदस्सिर हुसैन (34) शामिल हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, रेस्क्यू टीम, स्थानीय एनजीओ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक का शव मॉर्चरी में रखा गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें