Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर में एक ही दिन में दो दुकानों में भीषण आग लगने के कारण लाखों का नुक्सान

April 25, 2023

जम्मू कश्मीर में एक ही दिन में दो दुकानों में भीषण आग लगने के कारण लाखों का नुक्सान

कठुआ: गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। हालांकि समय-समय पर अग्निशमन एवं सेवा विभाग की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जाता है। सोमवार को कठुआ में एक ही दिन में दो आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप से आगजनी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जिला कठुआ में एक ही दिन में दो आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

पहली घटना कठुआ शहर के कालीबड़ी की है, जहां मास्टर टेंट मैन्युफैक्चरर्स नामक दुकान में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान में अचानक आग लग गई और जिसे बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मदद की। उन्होंने बताया कि जब आग भयंकर रूप धारण करने लगी तो उन्होंने अग्निशमन सेवा विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन सेवा विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।

वही दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी घटना लोगेट मोड़ के समीप की है जहां पर एक महिंद्रा गाड़ी में लदे गत्ते में अचानक आग लग गई। जिसमें गत्ते के साथ-साथ महिंद्रा गाड़ी भी जल गई। इन दोनों घटनाओं में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंच है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें