Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: पुलवामा आतंकी हमले की बरसी से पहले आतंकी साजिश की आशंका, एजेंसियां सतर्क

Pulwama terror attack

Pulwama terror attack

जम्मू-कश्मीर डेस्कः प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी से पहले संभावित आतंकी साजिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी संगठन इन तारीखों के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं :-

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों को भीड़भाड़ वाले बाजारों और सुरक्षाबलों के काफिलों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जम्मू से लेकर कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जम्मू संभाग में पहले से ही किश्तवाड़, उधमपुर और कठुआ में आतंकरोधी अभियान जारी है। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद एहतियाती कदम और तेज कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने चेकिंग अभियान तेज कर दिए हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। अधिकारियों ने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version