जम्मू कश्मीर डेस्कः माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे तक 47 हजार श्रद्धालुओं के पंजीकरण कराया। इसके बाद यात्रा पंजीकरण काउंटर अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। इन्हें रविवार तड़के 4 बजे पुनः खोल दिया गया।
ये भी पढ़ें :-
श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यह कदम उठाया, ताकि यात्रा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जानकारी के अनुसार, दिनभर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटड़ा पहुंचे और पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हुए।
अचानक बढ़ी भीड़ के चलते प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए काउंटर बंद करने का निर्णय लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रात के दौरान कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालु वहीं रुकें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
वर्तमान में भी करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। भारी भीड़ के कारण कटड़ा में होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहरने के स्थानों पर भी दबाव बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें :-

