हिसार। Boxer Sweety and Deepak separate अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा अलग हो गए हैं। दोनों के रिश्ता लगभग तीन साल बाद एक तलाक से समाप्त हो गया।
इस तलाक से दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। वर्ष 2015 में दोनों में दोस्ती हुई और सात साल के बाद फरवरी 2022 में शादी की, एक साल पहले दोनों के बीच तकरार बढ़ी। स्वीटी ने मीडिया के सामने आकर दीपक पर गंभीर आरोप लगाए तो दीपक ने भी धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
स्वीटी ने फरवरी 2025 में हिसार में महिला थाने में पेश होकर दीपक पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए। उसने बताया कि दीपक ने उसे जान से मारने की कोशिश की। दीपक ने भी रोहतक थाने में पेश होकर स्वीटी पर कई आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए हिसार बुलाया। इस दौरान कथित तौर पर स्वीटी ने दीपक पर हमला किया। दीपक की शिकायत पर पुलिस ने स्वीटी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की।
स्वीटी ने दीपक पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि शादी में एक करोड़ रुपये और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद दीपक ने उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया। शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। स्वीटी की मां सुरेश देवी ने कहा कि दीपक हुड्डा स्वीटी को कमरे में बंदकर मुंह पर तकिया रख सिर पर मुक्के मारता था। स्वीटी का दम घुटने लगता तो उसे छोड़ देता। इसके बाद फिर मारपीट करता। स्वीटी ने सोशल मीडिया के अलावा कई निजी चैनलों पर आकर आपबीती सुनाई।
दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी पर रोहतक में धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि उसने हिसार के सेक्टर 1-4 में एक प्लॉट लिया था। इसका भुगतान उसने किया, लेकिन रजिस्ट्री में धोखे से स्वीटी का नाम भी लिखवा दिया। आरोप है कि स्वीटी के पिता महेंद्र बूरा ने ब्याज पर देने के बहाने उससे लाखों रुपये ठगे। स्वीटी के भाई ने उसके घर पर रखे 12 लाख रुपये भी ले लिए। इतना ही नहीं स्वीटी की बहन सीवी बूरा ने भी चैंपियनशिप में खेलने के बहाने करीब 9 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
हिसार के महिला थाने में स्वीटी बूरा का दीपक हुड्डा पर हमला करने का डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिखा कि दोनों आमने-सामने कुर्सी पर बैठे हैं। इस दौरान उनमें कोई बातचीत होती है। स्वीटी कुर्सी से उठकर दीपक पर हमला कर देती है। वह दीपक का गला दबाती है। वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी और रिश्तेदार स्वीटी को शांत कराने की कोशिश करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी सोशल मीडिया पर लाइव हुई।
स्वीटी और दीपक की सगाई हुई तो कार्ड में दीप की स्वीटी लिखवाया था। सात साल दोस्ती के बाद शादी हुई लेकिन कुछ समय बाद ही पति के साथ रिश्ते में दरार आने के बाद स्वीटी अवसाद में चली गई। बावजूद इसके उसने हिम्मत नहीं हारी और तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। स्वीटी ने यह मेडल घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली लड़कियों को समर्पित किया।
Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी
Also Read : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व
Also Read : बैसाखी महोत्सव 2026 में होंगे 200 दंगल
मेष: दिन शुभ रहेगा...