कुरुक्षेत्र। 200 Wrestling Matches बैसाखी महोत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में 13 और 14 अप्रैल को बैसाखी कुश्ती दंगल होगा। ये आयोजन केडीबी मेला क्षेत्र में करवाया जाएगा।
इसमें मुख्यमंत्री हरियाणा, सांसदगण और कई विधायक शिरकत करेंगे। इस दंगल में हरियाणा राज्य के समस्त जिलों से महिला व पुरूष पहलवानों द्वारा भाग लिया जाएगा। दंगल में लगभग 200 मुकाबले आयोजित होंगे। डीसी ने कहा कि बैसाखी केसरी प्रतियोगिता में प्रथम को 51 हजार और द्वितीय को 31 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 86 किलोग्राम भार वर्ग से ज्यादा और महिलाओं में 65 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
उन्होंने कहा कि बैसाखी कुमार व बैसाखी कुमारी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार व द्वितीय विजेता को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 10 मुकाबले में पुरुष वर्ग के लिए 65 से 74 किलो भार और महिला वर्ग में 55 से 59 किलो भार को शामिल किया जाएगा। इसी तरह 20 मुकाबले में पुरुष वर्ग के लिए 57 से 65 किलोभार और महिला वर्ग में 50 से 55 किलोभार को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 150 मुकाबले में पुरुष वर्ग के लिए और महिला वर्ग में के लिए आयोजित करवाए जाएंगे।
Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी
मेष: दिन शुभ रहेगा...