Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ajay Devgan की ‘Raid 2’ अब Netflix पर रिलीज के लिए तैयार, जानिए कब और कहां देखें

June 25, 2025

Ajay Devgan की ‘Raid 2’ अब Netflix पर रिलीज के लिए तैयार, जानिए कब और कहां देखें

Raid 2 OTT Release Date : बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रेड 2 अब सिनेमाघरों के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अब यह नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को फिर से रोमांचित करने आ रही है।

कब और कहां देख सकते हैं रेड 2?

रेड 2 26 जून, गुरुवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इस खबर की पुष्टि खुद नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा, “आज से उलटी गिनती शुरू अमय पटनायक एक नए केस और वही पुरानी आग के साथ वापस आ गए हैं! 26 जून को #Raid2 देखें, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। #Raid2OnNetflix”

फिल्म की कहानी

रेड 2 की कहानी एक बार फिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस बार अपने करियर की 75वीं छापेमारी में एक बेहद ताकतवर और पॉलिटिकली इनफ्लुएंशियल व्यक्ति दादाभाई से टकराते हैं। यह किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है, जो अपने क्षेत्र में किसी भगवान से कम नहीं माने जाते।

बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का प्रदर्शन

फिल्म ने पहले ही दिन 19 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली और भारत में अपने थिएटर रन के दौरान कुल मिलाकर 160 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म को 59 करोड़ रुपये की कमाई मिली, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 219 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कास्ट और क्रू की झलक

अजय देवगन – अमय पटनायक
वाणी कपूर – अमय पटनायक की पत्नी
रितेश देशमुख – दादाभाई (मुख्य विलेन)
सपोर्टिंग कास्ट – सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और सौरभ शुक्ला

रेड 2 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है, जिसमें एक ईमानदार अफसर की जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ दिखाई गई थी। इस बार दांव और भी बड़े हैं और अमय पटनायक पहले से भी ज्यादा तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें