Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कॉमेडी हो या ड्रामा… हर रोल में फिट हैं अक्षय कुमार, एक ही साल में दिखाया तीन फिल्मों का दम

June 3, 2025

कॉमेडी हो या ड्रामा… हर रोल में फिट हैं अक्षय कुमार, एक ही साल में दिखाया तीन फिल्मों का दम

Akshay Kumar : बॉलीवुड में जहां नए प्रयोग हो रहे हैं, वहीं अक्षय कुमार जैसे अभिनेता हैं जो लगातार नए अंदाज़ में दर्शकों को चौंका रहे हैं। इस साल अक्षय ने तीन बिलकुल अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं देशभक्ति, कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी। साल की शुरुआत हुई ‘स्काई फोर्स’ से, जो एक देशभक्ति और एक्शन से भरी फिल्म थी। इसके बाद अक्षय ने ‘केसरी चैप्टर 2’ में गंभीर वकील सी. शंकरण नायर का रोल निभाया, जिसमें जलियांवाला बाग की अनसुनी कहानी दिखाई गई।

अब अक्षय लौटे हैं हंसी के रंग लेकर, ‘हाउसफुल 5’ के साथ जो 6 जून को रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी फिल्म में पहले से ज्यादा मस्ती और गड़बड़ी देखने को मिलेगी। इसके बाद अक्षय फिर नजर आएंगे ‘जॉली एलएलबी 3’ में, जिसमें वो अरशद वारसी के साथ एक कोर्टरूम कॉमेडी में टक्कर लेते दिखेंगे। ये फिल्म भी इसी साल आने वाली है।

लोग भले ही कहें कि अक्षय हर साल कई फिल्में करते हैं, लेकिन सच ये है कि वो हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। वो हर किरदार में अलग अंदाज़ लाते हैं और यही बात उन्हें एक खास अभिनेता बनाती है। अक्षय कुमार ने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक्शन ही नहीं, हर तरह की फिल्में कर सकते हैं। यही वजह है कि दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें