Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस दिन से शुरू होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, इंग्लैंड को मिलेगा बदला लेने का मौका, ये टीमें होंगी आमने-सामने

July 30, 2025

इस दिन से शुरू होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, इंग्लैंड को मिलेगा बदला लेने का मौका, ये टीमें होंगी आमने-सामने

Ashes 2025-26 : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! बता दें कि टेस्ट क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित सीरीज एशेज 2025 का आगाज 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने जा रहा है। वहीं पांच टेस्ट मैचों की यह हाई-वोल्टेज सीरीज 8 जनवरी 2026 तक चलेगी। इंग्लैंड की टीम इस समय भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, लेकिन इसके बाद उसका पूरा फोकस एशेज पर होगा।

पिंक बॉल मैच में PM-XI से भिड़ेगा इंग्लैंड

पहले टेस्ट के बाद इंग्लिश टीम 29 और 30 नवंबर को पीएम-XI (प्रधानमंत्री इलेवन) के खिलाफ एक दो दिवसीय डे-नाइट मुकाबला खेलेगी। यह मैच कैनबरा के मनुका ओवल में होगा और इसमें पिंक कूकाबुरा बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। यह मुकाबला एशेज से पहले इंग्लैंड के लिए अहम अभ्यास साबित हो सकता है। यह 11वीं बार होगा जब इंग्लैंड पीएम इलेवन के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

एशेज 2025 का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 21-25 नवंबर, पर्थ
PM-XI vs England XI: 29-30 नवंबर, मनुका ओवल (डे-नाइट)
दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, ब्रिस्बेन
तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड
चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
पांचवां टेस्ट: 4-8 जनवरी, सिडनी

इंग्लैंड के सामने इतिहास दोहराने की चुनौती

इंग्लैंड ने आखिरी बार एशेज ट्रॉफी 2015 में जीती थी, तब से वह खिताब के लिए तरस रहा है। 2023 की पिछली सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जिससे ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास बनी रही। अब इंग्लैंड की नजर न सिर्फ बदला लेने पर है, बल्कि एक दशक के लंबे सूखे को खत्म कर एशेज ट्रॉफी वापस इंग्लैंड लाने की भी होगी।

क्या होगा इंग्लैंड का मास्टर प्लान?

इंग्लैंड की टीम इस समय बेन स्टोक्स, जो रूट, और जैक क्रॉली जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर है, जो अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो घरेलू मैदानों में खतरनाक साबित होते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें