Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 की सबसे बड़ी मसाला एंटरटेनर… Star Gold पर होगा ‘Daku Maharaj’ का धमाकेदार Hindi TV premiere

June 7, 2025

2025 की सबसे बड़ी मसाला एंटरटेनर… Star Gold पर होगा ‘Daku Maharaj’ का धमाकेदार Hindi TV premiere

एंटरटेनमेंट डेस्क : अगर आप एक्शन, ड्रामा और फुल एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं, तो तैयार हो जाइए 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘डाकू महाराज’ को एक बार फिर से देखने के लिए इस बार अपने टीवी स्क्रीन पर। Star Gold ला रहा है इस फिल्म का हिंदी वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 8 जून को रात 8 बजे।

बॉबी कोली द्वारा निर्देशित इस हाई-ऑक्टेन फिल्म में साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्णा, बॉलीवुड के दमदार अभिनेता बॉबी देओल, और ग्लैमर और ग्रेस की प्रतीक उर्वशी रौतेला की तिकड़ी नजर आएगी। फिल्म में हैं भरपूर एक्शन, इमोशन, धमाकेदार डायलॉग्स और झूमने पर मजबूर कर देने वाला म्यूजिक।

एक्शन और इमोशन का तगड़ा मेल

‘डाकू महाराज’ एक निडर डाकू की कहानी है जो न्याय के लिए अपने सबसे खतरनाक दुश्मनों से भिड़ता है। फिल्म में दमदार संवाद, ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘डबिडी डबिडी’ और अद्भुत एक्शन सीक्वेंस इसे एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बनाते हैं।

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया एक्साइटमेंट

फिल्म के टीवी प्रीमियर को लेकर उर्वशी रौतेला ने कहा, “डाकू महाराज जैसी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। निर्देशक बॉबी कोली ने इसे एक ग्रैंड विजन के साथ बनाया है। बालकृष्णा जी और बॉबी देओल सर की स्क्रीन प्रेज़ेंस कमाल की है। मेरे एक्शन सीन्स में शक्ति और संतुलन है, जो कहानी को और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “फिल्म का एंथम सॉन्ग ‘डबिडी डबिडी’ सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। इस पर बने रील्स और डांस कवर ने मुझे भावुक कर दिया। अब मैं 8 जून को रात 8 बजे Star Gold पर इसके टेलीविजन प्रीमियर को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

टीवी स्क्रीन पर फिर चलेगा डाकू महाराज का जादू

थिएटर में जबरदस्त सफलता के बाद ‘डाकू महाराज’ अब छोटे पर्दे पर वही रोमांच और एंटरटेनमेंट लेकर आ रही है। तो तैयार हो जाइए इस जबरदस्त कहानी, धांसू एक्शन और धमाकेदार संगीत के लिए। देखना न भूलें ‘डाकू महाराज’ का हिंदी टीवी प्रीमियर – 8 जून 2025, रात 8 बजे, सिर्फ Star Gold पर!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें