Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी NDA सरकार’, समस्तीपुर रैली में बोले पीएम मोदी

October 24, 2025

‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी NDA सरकार’, समस्तीपुर रैली में बोले पीएम मोदी

नेशनल डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार अभियान में जुट गईं हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। उन्होंने समस्तीपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार।

यह भी पढ़ें:  इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, मनोरंजन जगत और फैंस में शोक की लहर

पीएम मोदी ने कहा, “लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’। उन्होंने कहा कि इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया है- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार।

 

जनता कर्पूरी ठाकुर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जननायक कर्पूरी ठाकुर से प्रेरित होकर हम सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर, आप मुझसे बेहतर जानते हैं कि राजद और कांग्रेस क्या कह रहे हैं और क्या कर रहे हैं। ये लोग हज़ारों करोड़ के घोटालों में ज़मानत पर बाहर हैं। जो ज़मानत पर बाहर हैं, वे चोरी के मामलों में ज़मानत पर बाहर हैं। अब चोरी की उनकी आदत ऐसी हो गई है कि वे कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चुराने में लगे हैं। बिहार की जनता जननायक कर्पूरी ठाकुर का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वे इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

NDA जीत के अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगा

पीएम मोदी ने कहा, ”हमने गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है। हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। भाजपा एनडीए ने ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को भी 10 साल के लिए और आगे बढ़ाया।” मोदी ने कहा, “इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जीत के अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगा। बिहार एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें