नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के बेलडांगा इलाके में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने उस जगह पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने का दावा किया है। इस घटना के सामने आते ही बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आग से खेल रही हैं।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल बीजेपी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखकर कहा कि ममता बनर्जी राजनीतिक फायदे के लिए एक बेहद संवेदनशील मुद्दे को हवा दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर, जिन्हें टीएमसी ने निलंबित किया हुआ है, उन्हें ममता बनर्जी मुस्लिम वोटों को ध्रुवीकृत (polarize) करने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। कबीर के समर्थकों को ईंटें लेकर उस जगह जाते देखा गया, जिसे वे “बाबरी मस्जिद का स्थान” बता रहे हैं। मालवीय का ये भी दावा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस हुमायूं कबीर को समर्थन और सुरक्षा दे रही है।
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee is playing with fire.
Reports emerging from Beldanga in Murshidabad have triggered serious concern, with Mamata Banerjee using ‘suspended’ TMC MLA Humayun Kabir to polarise Muslim sentiment for political gain.
According to local… pic.twitter.com/6Sx8V3BjY0
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 6, 2025
बीजेपी का कहना है कि बेलडांगा सांप्रदायिक तनाव वाला क्षेत्र है और यहां पहले भी कई बार विवाद हुए हैं। अमित मालवीय का कहना है कि अगर यहां अशांति बढ़ती है, तो इससे NH-12 बंद हो सकता है, जो उत्तर बंगाल को बाकी राज्य से जोड़ने वाली बड़ी सड़क है। ऐसी स्थिति से कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। उनके मुताबिक, “यह मस्जिद परियोजना धार्मिक नहीं, बल्कि सिर्फ राजनीतिक उद्देश्य के लिए की जा रही है।”
राज्य बीजेपी ने भी टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा वार किया। बीजेपी ने एक कहावत का इस्तेमाल किया, “होरि मच्छ न छुई पानी”, जिसका मतलब है कि बिना खुद को शामिल दिखाए काम करवाना।बीजेपी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी खुद को दूर दिखाकर पर्दे के पीछे से हुमायूं कबीर के जरिए मुस्लिम वोटों को एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं। टीएमसी ने हुमायूं कबीर को उस समय सस्पेंड क्यों नहीं किया जब उन्होंने पहले कहा था कि मुर्शिदाबाद में मुसलमान 70% और हिंदू 30% हैं और इसके आधार पर धमकी जैसा बयान दिया था?
मेष: दिन शुभ रहेगा...