
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण अचानक रद्द हुए मैच के झटके से उबरते हुए दिल्ली कैपिटल्स अब एक बार फिर मैदान में वापसी करने जा रही है। IPL 2025 के 60वें मुकाबले में दिल्ली का सामना लीग टेबल में टॉप पर काबिज गुजरात टाइटन्स से होगा। यह मैच 18 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स इस समय 11 मैचों में 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। पिछले कुछ मुकाबलों में टीम को निराशा हाथ लगी है। पांच में से तीन हार, एक बारिश के कारण रद्द और एक मुकाबला सुरक्षा कारणों से बीच में ही रोकना पड़ा। जम्मू और पठानकोट में एयरस्ट्राइक अलर्ट के चलते पिछले हफ्ते पूरे टूर्नामेंट को भी एक हफ्ते के लिए स्थगित करना पड़ा था।
अब जब लीग फिर से शुरू हो रही है, तो कई विदेशी खिलाड़ी अपनी नेशनल टीम की ओर लौट गए हैं, जिससे टीमों को रणनीति और स्क्वॉड में बदलाव करने पड़ रहे हैं। ऐसे में Dream11 टीम चुनने से पहले इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
मैच डिटेल्स:
मैच: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स, मैच 60
तारीख और समय: 18 मई, शाम 07:30 बजे
वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा / हॉटस्टार
संभावित प्लेइंग इलेवन:
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/गेराल्ड कोएट्जी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आर साई किशोर।
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
Dream11 Prediction टीम:
विकेटकीपर: केएल राहुल, जोस बटलर
बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, शुभमन गिल, शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल
गेंदबाज: टी नटराजन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
कप्तान: केएल राहुल
उपकप्तान: शुभमन गिल
कप्तानी का गणित: गिल या राहुल?
आज के मुकाबले में कप्तान चुनना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। शुभमन गिल अब तक 11 मैचों में 508 रन बना चुके हैं और लगातार टीम के लिए मजबूत नींव रख रहे हैं। दूसरी ओर, दिल्ली के केएल राहुल ने भी 10 मैचों में 381 रन बनाए हैं और टीम की रीढ़ बने हुए हैं।
अगर पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही, तो गिल कप्तानी के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं, अगर दिल्ली टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती है, तो केएल राहुल को कप्तान बनाना फायदेमंद रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...