Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir Encounter : कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर; सर्च आपरेशन शुरू

August 2, 2025

Jammu Kashmir Encounter : कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर; सर्च आपरेशन शुरू

Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेज कार्रवाई से एक बार फिर आतंकी मंसूबों को करारा जवाब मिला है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में शुक्रवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि क्षेत्र में 2-3 और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ऑपरेशन को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ़ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

शुक्रवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़

बता दें कि शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों को अखल, देवसर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। गांव के बाहरी हिस्से में स्थित जंगल की ओर जब जवान बढ़े, तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से गोलियों की बौछार हुई और मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना का पलटवार, एक आतंकी ढेर

एनकाउंटर के दौरान जवानों ने मुस्तैदी से जवाब दिया। अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि बाकी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

नंतनाग और पुलवामा में भी कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले अनंतनाग में तीन आतंक समर्थकों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया गया है। यह ऑपरेशन सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें