
Chandra Barot death: प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक चंद्र बारोट, जिनका नाम 1978 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘डॉन’ के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया है, उनका 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी पत्नी दीपा बारोट ने की।
दीपा ने बताया कि चंद्र बारोट पिछले सात वर्षों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी) से पीड़ित थे। उनका इलाज पहले जसलोक अस्पताल में चला, और फिर डॉ. मनीष शेट्टी की देखरेख में गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी क्षति है। अभिनेता, निर्माता और निर्देशक फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी और लिखा, “यह जानकर बेहद दुख हुआ कि ओरिजिनल डॉन के निर्देशक अब हमारे बीच नहीं रहे। चंद्र बारोट जी, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। आपके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”
View this post on Instagram
बहुत कम लोग जानते हैं कि चंद्र बारोट ने ‘डॉन’ का निर्देशन अपने करीबी मित्र और सिनेमैटोग्राफर-निर्माता नरीमन ईरानी की मदद के लिए किया था। यह फिल्म न केवल एक जबरदस्त हिट साबित हुई, बल्कि बॉलीवुड इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में शामिल हो गई।
निर्देशन में कदम रखने से पहले, चंद्र बारोट तंजानिया से भारत लौटे थे, जहां नस्लीय अशांति के चलते उन्हें अपना वतन छोड़ना पड़ा था। भारत लौटने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और मनोज कुमार के सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
चंद्र बारोट का जाना न केवल एक प्रतिभाशाली निर्देशक की विदाई है, बल्कि एक युग का अंत भी है। फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक उनकी यादों को उनके काम के ज़रिए हमेशा जीवित रखेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...