Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज: मैच से पहले कप्तान Harmanpreet Kaur की तबीयत हुई खराब, Smriti Mandhana ने दी जानकारी

June 28, 2025

भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज: मैच से पहले कप्तान Harmanpreet Kaur की तबीयत हुई खराब, Smriti Mandhana ने दी जानकारी

India vs England Women’s T20 Series : भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 28 जून से शुरू होने जा रही है। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम को एक झटका लगा है। टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की तबीयत ठीक नहीं है।

इस बात की जानकारी टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हरमनप्रीत कौर फिलहाल अस्वस्थ हैं और इसी कारण वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि हरमनप्रीत मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी और केवल आज ही उनकी तबीयत खराब है।

इंग्लैंड में हो रही खास तैयारी

स्मृति मंधाना ने बताया कि भारतीय महिला टीम इंग्लैंड पहले ही पहुंच चुकी थी और यहां पिछले आठ दिनों से लगातार अभ्यास कर रही है। खिलाड़ियों ने कई प्रैक्टिस मैच खेले जिससे उन्हें इंग्लिश कंडिशन्स को समझने का अच्छा मौका मिला।

मंधाना ने आगे कहा, “कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला इंग्लैंड दौरा है, इसलिए उनके लिए जल्दी आना बेहद जरूरी था। अगले साल यहीं टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, ऐसे में यह सीरीज हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि इन पांच मुकाबलों से खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप की बेहतरीन तैयारी मिलेगी।”

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की झलक

बता दें कि महिला टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई के बीच खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप की पूर्वाभ्यास की तरह होगी।

भारतीय महिला टी20 टीम का स्क्वाड:

– हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
– स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
– जेमिमा रोड्रिग्ज
– शेफाली वर्मा
– अमनजोत कौर
– दीप्ति शर्मा
– हरलीन देओल
– सयाली सतघरे
– स्नेह राणा
– ऋचा घोष
– यास्तिका भाटिया
– अरुंधति रेड्डी
– क्रांति गौड़
– राधा यादव
– श्री चरणी

अब सभी की निगाहें 28 जून को होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर होंगी, जहां यह देखा जाएगा कि टीम इंडिया किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है और क्या हरमनप्रीत कौर पूरी तरह फिट होकर टीम की अगुवाई करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें