Site icon Dainik Savera Times

‘काबुल में दूतावास खोलेगा भारत’, अफगान विदेश मंत्री संग बैठक के दौरान जयशंकर का ऐलान

नेशनल डेस्क: भारत ने शुक्रवार को काबुल में स्थित अपने तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर अपग्रेड करने का ऐलान किया। यह घोषणा भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान की।

यह भी पढ़ें:  अमित शाह ने J&K की सुरक्षा की समीक्षा की, कहा- आतंकवाद पर कड़ा प्रहार जारी रहेगा, सुरक्षाबलों को पूरी छूट

काबुल में दूतावास खोलेगा भारत: जयशंकर

 जयशंकर ने कहा, “भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि आज हम काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर उन्नत करने की घोषणा कर रहे हैं।” उन्होंने अफगानिस्तान के लिए छह नई विकास परियोजनाओं का भी वादा किया और कहा कि इन परियोजनाओं का विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

 

जयशंकर ने अफगानिस्तान की एकजुटता और भारत की सुरक्षा चिंताओं के प्रति उनके संवेदनशील रुख की भी सराहना की। उन्होंने अफगानिस्तान के साथ भारत के स्थायी दोस्ताना संबंधों की पुष्टि की और कहा कि यह यात्रा भारत और अफगानिस्तान के बीच सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें:  UP में विमान क्रैश, टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला जेट… सवार थे ये बड़े उद्योगपति

भारत अफगानिस्तान में स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद कर रहा

इसके अलावा, विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि भारत अफगानिस्तान में स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद कर रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने अफगानिस्तान को समर्थन दिया था, और अब वह छह नई परियोजनाओं की शुरुआत करेगा, जिसमें एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों की आपूर्ति, टीकाकरण अभियान और कैंसर दवाइयों का वितरण शामिल है। भारत ने अफगानिस्तान के अस्पतालों को 20 एम्बुलेंस भी दी हैं, जिसमें से 5 एम्बुलेंस उन्हें व्यक्तिगत रूप से सौंपे गए हैं।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव का शेयर बाजार पर असर: Sensex- Nifty में गिरावट, इन शेयरों पर रखें नजर

 

आतंकवाद के खिलाफ अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करेंगे

जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करेगा और दोनों देशों को सीमा पार आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए आपस में सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा, भारत ने अफगानिस्तान को खाद्य सहायता भेजने और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए पुनर्निर्माण कार्यों में मदद देने की भी प्रतिबद्धता जताई है।

भारत दौरे पर अफगानिस्तान विदेश मंत्री

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी अपनी एक सप्ताह की यात्रा पर 9 अक्टूबर को भारत पहुंचे थे। यह यात्रा अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद से अफगानिस्तान से भारत आने वाला पहला उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल है। इस यात्रा के दौरान, भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों के विस्तार और सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मुत्ताक़ी के लिए अस्थायी यात्रा प्रतिबंधों में छूट दी, ताकि वह 9 से 16 अक्टूबर तक भारत में रह सकें।

Exit mobile version