Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Road Accident : कार और ट्रक की टक्कर में जलालाबाद के MLA की बहन की मौत, 3 अन्य घायल

January 25, 2025

Punjab Road Accident : कार और ट्रक की टक्कर में जलालाबाद के MLA की बहन की मौत, 3 अन्य घायल

Jalalabad MLA’s sister killed; पंजाब : पंजाब के मुक्तसर जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन ममता रानी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि हादसा गांव दोदा के पास हुआ, जब ममता रानी और अन्य लोग जलालाबाद के गांव मोहलवी वाला से बठिंडा जा रहे थे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

टक्कर से हुई ममता रानी की मौत

दरअसल, ममता रानी जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन है। उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत ही गई। आपको बता दें कि ममता रानी मोहलवी वाला गांव के सरपंच अमरिक सिंह की पत्नी थी। जो अपने अपने पिता से मिलने बठिंडा जा रही थी। वहीं इस हादसे में तीन लोगो घायल भी हो गए है, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है। 

 घटनास्थल के लिए किया रवाना हुए…

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपना कार्यक्रम तुरंत रोक दिया और घटना स्थल पर जाने के लिए रवाना हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें