Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Janhvi Kapoor ने इस किरदार की यादों को किया ताजा… सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पल, देखें

May 17, 2025

Janhvi Kapoor ने इस किरदार की यादों को किया ताजा… सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पल, देखें

Janhvi Kapoor : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पल की तस्वीर शेयर की है। बता दें कि इस तस्वीर में वह नेटफ्लिक्स पर अपनी फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल देख रही हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

जाह्नवी ने निभाया गुंजन सक्सेना का किरदार

इस फिल्म में जाह्नवी ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था, जो कारगिल युद्ध के दौरान घायल सैनिकों को बचाने के मिशन पर गई थीं। उनका चरित्र न केवल चुनौतीपूर्ण था बल्कि प्रेरणादायक भी था। उन्होंने खुद को इस किरदार में ढालने के लिए कड़ी मेहनत की। इसके लिए उन्होंने वायुसेना प्रशिक्षण की बारीकियां सीखीं, पायलट बनने की तैयारियां कीं और एक बहादुर सैनिक की तरह खुद को मानसिक रूप से तैयार किया। यह भूमिका उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। उन्होंने इस फिल्म को दोबारा देखकर अपनी मेहनत और उस समय की यादें ताजा कर लीं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पल

जाह्नवी का यह इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। प्रशंसक उन्हें फिर से ऐसी ही दमदार भूमिका में देखने के लिए उत्सुक हैं। यह फिल्म भारतीय वायुसेना की महिला पायलट गुंजन सक्सेना पर बनाई गई थी, जो कारगिल गर्ल के नाम से मशहूर हैं। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने 18,000 फीट की ऊंचाई पर चीता हेलीकॉप्टर उड़ाया था। फिर उन्होंने द्रास और बटालिक की ऊंची पहाड़ियों से लोगों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। युद्ध के मैदान में साहस दिखाने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली महिला बनीं।

जाह्नवी कपूर के अलावा ये कलाकार भी आए थे नजर

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह, मानव विज, मनीष वर्मा, आयशा रजा मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए थे। अंगद बेदी गुंजन के भाई अंशुमान की भूमिका में नजर आए। पंकज त्रिपाठी ने उनके पिता की भूमिका निभाई। गुंजन की बायोपिक का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, हीरू, अपूर्व मेहता और ज़ी स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। फिल्म की कहानी निखिल मेहरोत्रा ​​और शरण ने मिलकर लिखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें