नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली सरकार पर तीखा हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ पार्टी पर शहर को फिर से बिजली कटौती के युग में धकेलने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान बढने से स्थिति और खराब हो सकती है।
बिजली कटौती को लेकर भाजपा को घेरा
केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”कल (नौ अप्रैल) दिल्ली में ‘पीक डिमांड’ (अधिकतम मांग) 5462 मेगावाट थी। केवल इतने में ही कल रात पूरी दिल्ली में कई जगहों पर कई कई घंटे बिजली नहीं आई। पिछले साल ‘पीक डिमांड’ लगभग 8500 मेगावाट पहुंच गई थी। फिर भी हमारी सरकार के दौरान दिल्ली में कहीं बिजली कटौती नहीं की गई।” उन्होंने कहा, ”आने वाले हफ्तों में जब दिल्ली में गर्मी और बढ़ेगी और बिजली की मांग भी बढ़ेगी तो क्या होगा? पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा बिजली संकट को भाजपा के कुशासन का नतीजा बताया।”
ठीक करने में बरसों, दो दिनों में ही खराब कर दिया
केजरीवाल ने कहा, ”पिछले दस साल में हमने दिल्ली की बिजली व्यवस्था को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था। कहते हैं किसी भी चीज को ठीक करने में बरसों लग जाते हैं लेकिन उसे खराब केवल दो दिनों में ही कर दिया जाता है।” ‘आप’ नेताओं ने भी भाजपा पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि एक दशक से अधिक समय में सावधानीपूर्वक तैयार किया गया राजधानी का बिजली ढांचा कुछ ही दिनों में बर्बाद हो गया।
‘आप’ कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ था
‘आप’ ने कहा कि बुधवार रात अपेक्षाकृत मध्यम मांग के बावजूद पूरे शहर में व्यापक पैमाने पर बिजली कटौती देखी गई। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘आप’ सरकार के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ था, जबकि पिछले साल मांग 8,500 मेगावाट से अधिक हो गई थी। भाजपा ने दिल्ली को फिर से बिजली कटौती के दिनों में धकेल दिया है। इस बार गर्मी के मौसम में शहर की बिजली की अधिकतम मांग 9,000 मेगावाट तक पहुंच सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...