Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kieron Pollard ने रचा इतिहास… T20 क्रिकेट में Virat Kohli को छोड़ा पीछे, बने चौथे सबसे बड़े रन स्कोरर

June 15, 2025

Kieron Pollard ने रचा इतिहास… T20 क्रिकेट में Virat Kohli को छोड़ा पीछे, बने चौथे सबसे बड़े रन स्कोरर

Kieron Pollard : अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पोलार्ड अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

कायरन पोलार्ड इस सीजन MLC में MI न्यूयॉर्क की ओर से खेल रहे हैं। टीम का पहला मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स से हुआ, जहां पोलार्ड ने 16 गेंदों पर 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उनके टी-20 क्रिकेट में कुल रन 13,569 हो गए हैं। वहीं विराट कोहली के नाम 13,543 रन दर्ज हैं। पोलार्ड ने यह कारनामा 696 मैचों में हासिल किया, जबकि विराट ने 414 मैचों में ये रन बनाए हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल – 14,562 रन (463 मैच)
एलेक्स हेल्स – 13,704 रन (497 मैच)
शोएब मलिक – 13,571 रन (557 मैच)
कायरन पोलार्ड – 13,569 रन (696 मैच)
विराट कोहली – 13,543 रन (414 मैच)

क्रिस गेल इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 14,562 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स दूसरे और पाकिस्तान के शोएब मलिक तीसरे स्थान पर हैं। पोलार्ड अब शोएब मलिक से सिर्फ दो रन पीछे हैं और अगले मैच में उनके पास तीसरे नंबर पर पहुंचने का सुनहरा मौका होगा।

गौरतलब है कि कायरन पोलार्ड दुनियाभर की लगभग सभी प्रमुख टी-20 लीग में खेलते हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ही इस फॉर्मेट में नजर आते हैं।

पोलार्ड की यह उपलब्धि उनकी लंबे समय से टी-20 क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का प्रमाण है और फैन्स को अब उनके अगले मैच में एक और रिकॉर्ड टूटने का इंतजार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें