
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाज़ी में बदल गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
शनिवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?” दरअसल, राज ठाकरे ने अपने हालिया भाषण में हिंदी में बोलते हुए दुबे पर तीखा हमला किया था। इसी पर दुबे ने यह तंज कसा।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक दुकानदार के मराठी न बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद निशिकांत दुबे ने झारखंड के गोड्डा से बयान दिया कि “हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू बोलने वालों के खिलाफ बोलो” और कहा कि “हिंदी का विरोध करने वालों को पटक-पटक कर मारेंगे।”
मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी ? https://t.co/5YpM1SrzDt
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 18, 2025
कुछ दिनों बाद राज ठाकरे ने जवाब में कहा, “एक सांसद कहता है कि पटक-पटक कर मारेगा। तू मुंबई आ, तुझे समंदर में डुबाकर मारेंगे।” ठाकरे ने यह भी पूछा कि “क्या दुबे पर कोई केस हुआ?” और तंज कसा कि “अगर मराठी का अपमान हुआ तो गाल और हाथ की युति जरूर होगी।”
इन तीखे बयानों के बाद महाराष्ट्र में भाषा को लेकर राजनीति गरमा गई है। जहां एक ओर दुबे ने हिंदी का पक्ष लिया है, वहीं ठाकरे मराठी अस्मिता को लेकर मुखर हो गए हैं।फिलहाल, निशिकांत दुबे ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन अब तक इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...