Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, टी20 सीरीज से पहले तेज गेंदबाज Haris Rauf हुए चोटिल

July 8, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, टी20 सीरीज से पहले तेज गेंदबाज Haris Rauf हुए चोटिल

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आगामी टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हारिस राउफ चोटिल हो गए हैं और इसके चलते वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं। राउफ इस समय अमेरिका में चल रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

MLC में खेलते हुए लगी हैमस्ट्रिंग की चोट

हारिस राउफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से MLC में खेल रहे थे। 4 जुलाई को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गए। उन्होंने उस मैच में अपनी टीम के लिए केवल एक ओवर ही फेंका और फिर मैदान से बाहर चले गए। बाद में मेडिकल जांच में हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई, जिसके कारण उन्हें तुरंत टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

उनकी जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को टीम में शामिल किया गया है। चोट की गंभीरता को देखते हुए अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि राउफ बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली T20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

20 जुलाई से शुरू होगी पाकिस्तान-बांग्लादेश टी20 सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में बांग्लादेश दौरे पर रवाना होगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच 20 जुलाई 2025 को निर्धारित है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब तक इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों के मुताबिक हारिस राउफ के सीरीज से बाहर रहने की पूरी संभावना है।

हारिस राउफ का अब तक का प्रदर्शन

टी20 इंटरनेशनल डेब्यू: अक्टूबर 2020
आखिरी मैच: अप्रैल 2025 बनाम न्यूजीलैंड
टी20 इंटरनेशनल मैच: 85
कुल विकेट: 100
MLC में प्रदर्शन: 22 मैचों में 28 विकेट

राउफ का अब तक का प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अपनी गति और यॉर्कर की सटीकता से कई बार विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया है। MLC में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था, लेकिन इस चोट ने उनके अभियान को बीच में ही रोक दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें